Connect with us

National

गुजरात: अहमदाबाद राम के रंग से रंगा, रामायण और अन्य पात्रों के नाम पर रखे गए पुलों और सार्वजनिक स्थानों के नाम

Published

on

अहमदाबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित अहमदाबाद नगर निगम ने विभिन्न पुलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के नाम भगवान राम और रामायण के अन्य पात्रों एवं महाकाव्य में वर्णित स्थानों के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर उठाया गया है ये कदम
निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांग दानी ने कहा कि यह कदम 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एएमसी की स्थायी समिति की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने कहा, “11 मौजूदा उद्यानों, पुलों, झीलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को भगवान राम और रामायण के अन्य पात्रों का नाम देने का प्रस्ताव निकोल विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ओधव और विराटनगर वार्डों के स्थानीय भाजपा पार्षदों द्वारा लाया गया था।” 

‘पार्टी प्लॉट’ का नाम अब श्री राम पार्टी प्लॉट रखा गया है
भाजपा के जगदीश विश्वकर्मा निकोल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जो गुजरात सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री हैं। ओधव में निगम के स्वामित्व वाले ‘पार्टी प्लॉट’ का नाम अब श्री राम पार्टी प्लॉट रखा गया है, जबकि उसी क्षेत्र में एक आवासीय सोसायटी के निकट एक उद्यान का नाम शबरी वाटिका रखा गया है। 

विवाह जैसे सार्वजनिक समारोह आयोजित करने के लिए पार्टी प्लॉट किराए पर दिए जाते हैं। ओधव में अन्य स्थान जिन्हें नए नाम दिए गए हैं उनमें – अयोध्या वन (उद्यान), लव-कुश झील, वाल्मिकी ऋषि पुस्तकालय और अर्बुदा देवी चौक शामिल हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की