Connect with us

National

कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता श्रीकांत पुजारी की हालिया गिरफ्तारी के खिलाफ आज बीजेपी करेगी प्रदर्शन

Published

on

कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता श्रीकांत पुजारी की हालिया गिरफ्तारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को राज्य में प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। कर्नाटक पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर के लिए 1992 में एक आंदोलन में कथित भागीदारी के सिलसिले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने इस गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले 31 साल पुराने मामले को फिर से खोलने के पीछे राज्य सरकार की मंशा को दर्शाता है। 

विजयेंद्र ने कहा, ‘‘ आज भाजपा ने पूरे कर्नाटक में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पूरा देश 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न मना रहा है, तो कर्नाटक में मौजूदा कांग्रेस सरकार का रवैया हिंदू विरोधी है। वे बार-बार कर्नाटक में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।” 

उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक और देश की जनता के सामने कांग्रेस सरकार को बेनकाब करेगी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की उस टिप्पणी को याद करते हुए कि एक अपराधी तब तक अपराधी ही रहता है जब तक कि वह अदालत से बरी न हो जाए, विजयेंद्र ने कहा, “आपकी प्राथमिकताएं, आपके उद्देश्य और हिंदू कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुना गया अवसर क्या हैं? क्या आपको अब 31 साल पुराने मामले को फिर से खोलने की जरूरत है?” विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश