Connect with us

National

Ayodhya Flight: एयर इंडिया 30 दिसंबर से अयोध्या के लिए भरेगी पहली उड़ान, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Published

on

नेशनल डेस्क: एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या के लिए अपनी उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी। एयरलाइन 16 जनवरी से इस मार्ग पर निर्धारित दैनिक सेवाएं शुरू करेगी। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विस्तारित रनवे है जो ए-321/बी-737 श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इस हवाई अड्डे का उद्घाटन होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को बयान में कहा कि उद्घाटन उड़ान आईएक्स 2789 30 दिसंबर को दिल्ली से 11.00 बजे रवाना होगी और 12.20 बजे अयोध्या में उतरेगी। वापसी में अयोध्या से आईएक्स 1769 उड़ान दोपहर 12.50 बजे रवाना होगी और 2.10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

एयरलाइन के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, ‘‘एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या हवाई अड्डा खुलने के तुरंत बाद परिचालन शुरू करने को लेकर उत्साहित है। यह देश भर के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से संपर्क बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।” एयर इंडिया की अनुषंगी कंपनी प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। इसके पास 59 विमानों का बेड़ा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab42 mins ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National1 hour ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab18 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज