Connect with us

National

Anurag Thakur: तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

Published

on

Anurag thakur

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आर्थिक मोर्चे पर पिछले दस वर्षों में प्राप्त सफलता को युवाओं से साझा करते हुए दावा किया कि भारत अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को विकसित भारत एंबेसडर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। कहा, आप सभी को भारत को स्वर्णिम काल तक ले जाना है और अगले 25 वर्षों में विकसित भारत बनाना है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति में बदलते भारत की तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि आज दुनिया को कहीं उम्मीद दिख रही है तो वह भारत है लेकिन हमें यहां रुकना नहीं है। उन्होंने पिछले दस वर्षों में आए बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में हमारे देश की विकास दर 4.5 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 8.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस दौरान महंगाई दर 12.1 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत पर पहुंची है। विदेशी मुद्दा भंडार तीन लाख करोड़ से बढ़कर सात लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े हर लाभार्थी तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आज 25 करोड़ अति गरीब लोग गरीबी रेखा के बाहर आ गए हैं। आज लोगों को मोदी की गारंटी पर आसानी से लोन मिल रहा है। भारत डिजिटल पेमेंट करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस मौके पर ठाकुर ने पूर्व की यूपीए सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा, मनमोहन सिंह नाम के प्रधानमंत्री थे, सत्ता की चाबी किसी और के हाथ में थी। 2014 से पहले देश में घोटाले होते थे।
बम धमाके होते थे, अब आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक होती है। आज प्रधानमंत्री मोदी के फोन पर दो देश युद्ध रोक देते हैं। इससे पूर्व नमो एप की जानकारी युवाओं से साझा की गई।

ब्रजेश पाठक बोले, हर सीट पर विपक्ष की जमानत जब्त होगी : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर जीत के दावे को एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सबकुछ मिल चुका है। अयोध्या में प्रभु रामलला आ गए हैं। अब हमें संकल्प लेना है कि चुनाव में जीत का अंतर ऐसा हो कि हर सीट पर विपक्ष की जमानत जब्त हो। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में लोग नमो एप से जुड़ रहे हैं। हमें गांव-गांव तक जाना है और लोगों को विकसित भारत का एंबेसडर बनना है।

Advertisement
National33 mins ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab12 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab12 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Punjab12 hours ago

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए Congress नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

Punjab18 hours ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग