Connect with us

National

AAP ने कांग्रेस के सामने रखी इतनी सीटों की डिमांड, 12 जनवरी को हो सकती है अगली बैठक

Published

on

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए सोमवार को यहां बैठक की। आप आदमी पार्टी के नेताओं के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक सकारात्मक मानी जा रही है। दोनों पार्टियों ने उन रणनीतियों और सीटों की संख्या के बारे में चर्चा की, जिन पर वे विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को 3 पंजाब में 6 सीटें ऑफर की हैं। वहीं, गुजरात और गोवा में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है। इसके अलावा हरियाणा में 3 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं।

दोनों पार्टियां अपने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करके बाद एक बार फिर आमने-सामने बैठेंगी। सीट शेयरिंग को लेकर AAP और कांग्रेस के बीच दूसरे दौर की बैठक 11 या 12 जनवरी को हो सकती है। अगली बैठक में सीट बंटवारे पर और ठोस चर्चा होने की संभावना है। बैठक में AAP की ओर से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए।

वहीं कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश की 5 सदस्यीय समिति ने बैठक में हिस्सा लिया। बता दें कि कांग्रेस ने इसी समिति को इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों से सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बात करने के लिए अधिकृत किया है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली भी बैठक में शामिल थे। बातचीत के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को करारा जवाब देंगे
उन्होंने कहा, ‘‘हमने आगामी चुनावों के लिए कई मुद्दों को लेकर बैठक की। बातचीत जारी रहेगी और हम फिर मिलेंगे। उसके बाद ही हम सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे। हर चीज पर विस्तार से चर्चा हुई। हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे। हम भाजपा को कड़ी टक्कर देंगे।” बैठक में आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए। कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वासनिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab9 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National10 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National11 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National11 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National12 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा