Connect with us

National

Birthday पार्टी में दो गुटों के बीच हुआ झगड़ा, 24 वर्षीय युवक को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

Published

on

कोटाः राजस्थान के कोटा में जन्मदिन की पार्टी में दो गुटों के बीच हुई झड़प में 24 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को हुई इस घटना के संबंध में कम से कम सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बारां जिले के मिर्जापुर गांव का रहने वाला मनोज सुमन (24) कैथून थाना क्षेत्र के दध देवी मंदिर के पास जंगल में अपने एक साथी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था।

कैथून थाने के प्रभारी रामनारायण ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान मनोज और उसके दोस्तों तथा 10-12 लोगों के एक अन्य समूह के बीच हाथापाई हुई, जो उसी जगह पर हो रही एक अलग पार्टी में शामिल थे। थाना प्रभारी के मुताबिक मारपीट के दौरान मनोज के सीने और पेट में चाकू लग गया। उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दूसरे गुट के सात-आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद मनोज का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

 रामनारायण के मुताबिक पहले तो मनोज के परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और मुआवजे की मांग की। इसके बाद तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें राज्य सरकार और उस कारखाने से मुआवजा दिया जाएगा जहां मनोज काम करता था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की