Connect with us

National

सिक्किम के सीएम बोले- देश की खातिर जान कुर्बान करने वाले सेना के जवानों के परिवार में एक को दी जाएगी नौकरी

Published

on

Sikkim CM

गंगटोकः सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार देश की खातिर अपनी जान कुर्बान करने वाले सेना के जवानों के परिवार में एक सदस्य को नौकरी देगी। 

पाकयोंग जिले में सरमासा गार्डन में ‘एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन ऑफ सिक्किम’ की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल का लक्ष्य सैन्यकर्मियों द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके परिवारों को सहारा प्रदान करना है। 

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह सिक्किम स्काउट के परिवारों को नौकरी दी जाती है, उसी तरह अपनी जान कुर्बान करने वाले सैन्यकर्मियों के परिवार के सदस्य को राज्य सरकार में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी।” उन्होंने कहा, ‘‘सैनिक देश के असली संरक्षक और रक्षक हैं।” तमांग ने युवाओं से सेना में करियर बनाने पर विचार करने का आह्वान किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की