Connect with us

National

सनकी आशिक ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली

Published

on

नेशनल डेस्क: बिहार के लखीसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सनकी आशिक ने शादी से इनकार करने पर लड़की के परिवार के दो सदस्यों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। आरोपी का घर पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही है। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कथित प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में उसने गोली मार दी। पंजाबी मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। सिरफिरे आशिक ने छठ पूजा का अर्घ्य देकर लौट रही लड़की के साथ उसके परिवार के छह लोगों पर गोलियों की बरसात कर दी। शुरू में ये मामला छेड़खानी का लग रहा था। मगर, सच्चाई जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

कुमार ने बताया कि लड़की का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के साथ वारदात स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि बदले की भावना से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मृतकों में शशि भूषण झा के पुत्र चंदन झा और राजनंदन झा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है जबकि एक अन्य घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घायलों में शशि भूषण झा, उनकी पुत्री दुर्गा झा और उनके परिवार की दो अन्य महिलाएं प्रीति देवी और लवली देवी शामिल हैं। सभी यहां स्थित कवैया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इस वारदात में दोनों भाइयों की मौत
पुलिस के मुताबिक, कवैया थाना क्षेत्र शशि भूषण झा के परिवार के लोग छठ पर्व के मौके पर उदीयमान सूर्य का अर्घ्य देकर लौट रहे थे, तभी बदमाश ने गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर 15 का निवासी आशीष चौधरी है, जिसने गोलीबारी की। चंदन झा (भाई), राजनंदन झा (भाई), दुर्गा झा (लड़की), प्रीति देवी (भाभी), शशि भूषण झा (पिता) और लवली देवी (भाभी) को गोली लगी थी। इनमें दोनों भाइयों की मौत हो चुकी है। बाकी को सदर अस्पताल लखीसराय से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab19 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab22 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab23 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab24 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab24 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान