Connect with us

National

श्री चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया नेता विपक्ष

Published

on

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल के नेता होंगे। पार्टी आलाकमान ने शनिवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ में पार्टी के विधायक दल के नेता के रूप में महंत की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खरगे ने साथ ही दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 में से 54 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। राज्य में 2018 में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बुधवार को हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया था जिसके मुताबिक विधायकों ने राज्य में विधायक दल के नेता के चुनाव का अधिकार पार्टी अध्यक्ष खरगे को दिया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National8 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab17 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान