Connect with us

Delhi

शर्मसार: नहीं मिला शव वाहन तो बाइक पर दादा की डेडबॉडी लेकर निकला पोता

Published

on

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल के जिला अस्पताल से मोटरसाइकिल से शव को लेकर जाने का वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 2 सुरक्षा गार्ड को हटा दिया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जे. एस. परिहार ने बताया कि शव वाहन की व्यवस्था की जा रही थी कि मृतक के परिजन शव को मोटरसाइकिल पर रख कर ले गए।

उन्होंने बताया कि जिन 2 सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका नहीं, उनको हटा दिया गया है। दरअसल, जिला अस्पताल में आज एक मरीज ललुआ बैगा (65) की मौत होने पर जब अस्पताल से शव वाहन नहीं मिला तो परिजनों – ने शव को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाया और सात किलोमीटर – दूर धुरवार गांव ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया।

जानकारी के मुताबिक, शहडोल के जिला अस्पताल में धुरवार निवासी लुलैया बैगा (56) को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनके घरवालों ने मृतक के शव को लेने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की। चूंकि, उनका गांव धुरवार जिला अस्पताल से 15 किमी दूर है, लिहाजा उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से शव वाहन की मांग की. लेकिन, अस्पताल प्रबंधन उन्हें शव वाहन नहीं दिया। इस स्थिति में मृतक के पोतों ने शव को बाइक से ले जाने का फैसला किया। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News4 hours ago

घटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आप

Breaking News4 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठित

Breaking News22 hours ago

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा

Breaking News24 hours ago

पंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETO

Breaking News24 hours ago

पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू