Connect with us

National

राष्ट्रपति भवन में 11 और 18 नवंबर को नहीं होगा कोई ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह

Published

on

जैतो : राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति के अंगरक्षक के 250 साल के जश्न की तैयारियों के कारण राष्ट्रपति भवन में 11 और 18 नवंबर, 2023 को चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा। ‘चेंज ऑफ गार्ड’ (गार्ड परिवर्तन समारोह) एक सैन्य परंपरा है जो हर सप्ताह राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के एक नए समूह के कार्यभार संभालने के लिए आयोजित किया जाता है।

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति के अंगरक्षक के 250 वर्ष के समारोह की तैयारियों के कारण राष्ट्रपति भवन में 11 और 18 नवंबर, 2023 को ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा। ’’ 

राष्ट्रपति के अंगरक्षक (पीबीजी) का गठन 1773 में किया गया था और यह भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट है। यह एक ऐसी रेजिमेंट है, जो भारत के राष्ट्रपति के लिए औपचारिक कर्तव्यों का पालन करती है। पीबीजी के जवान उत्कृष्ट घुड़सवार, सक्षम टैंकमैन और पैराट्रूपर्स होते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab3 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab3 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab4 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab4 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल