Connect with us

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिलेगा नया मतदाता पहचान पत्र, नए वोटर आईडी कार्ड में होंगे ये परिवर्तन

Published

on

Droupadi Murmu

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नया मतदाता पहचान पत्र मिलने वाला है और इस क्रम में उनका पता बदलकर अब राष्ट्रपति भवन हो जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के वर्तमान मतदाता पहचान पत्र में उनका पता ओडिशा स्थित मयूरभंज का है। अधिकारियों ने कहा कि सीईओ पी कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को दिल्ली में मुर्मू के मतदाता पहचान पत्र बदलने के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। 

सीईओ कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”लोकतांत्रिक भागीदारी का एक अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए माननीय राष्ट्रपति ने पता अद्यतन प्रक्रिया शुरू करने के लिए फॉर्म-8 भरा है।” बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति को एक नया मतदाता पहचान पत्र प्राप्त होने वाला है जिसमें उनका नया पता दिल्ली होगा। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab3 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab3 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab4 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab4 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल