Connect with us

National

राजस्थान में मनरेगा के तहत मिलेगा 150 दिनों का रोजगार : रामकुमार वर्मा

Published

on

Rajasthan MGNREGA

जयपुर : राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार वर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा ही सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता की गारंटी है। कांग्रेस जहां झूठी गारटियों को आधार बनाकर जनता के साथ छल करने का प्रयास कर रही है वहीं भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सामाजिक सुरक्षा को प्रतिबद्धता बताया है।

राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मिशन मोड पर काम किया जाएगा और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सभी सरकारी पदों को भरा जाएगा साथ ही समयबद्ध तरीके से एसटी प्रमाण पत्रों का वितरण होगा। भाजपा की सरकार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेप्यूट में प्रवेश पाने वाले अनुसूचित जनजाति के छात्रों की शिक्षा के लिए 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। वहीं राज्य के प्रत्येक एसटी ब्लॉक में लाभार्थियों को मनरेगा के तहत 150 दिनों तक रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा की सरकार बनते ही तमाम अड़चनों को दूर कर वन अधिकार अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाएगा और सभी लाभार्थियों को भूमि पट्टे प्रदान किए जाएंगे।

रामकुमार वर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा ही सुशासन का दूसरा नाम है। राज्य में सुशासन देने के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र को रोडमैप के रूप में तैयार किया है। इसके तहत प्रत्येक एसटी ब्लॉक में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित होंगे और केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रत्येक एसटी ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab18 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab20 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab20 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab20 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान