Connect with us

National

फेसबुक पर दोस्ती, अश्लील वीडियो…बदनामी के डर से रेलवे कर्मचारी ने लगाया मौत को गले

Published

on

मुंबई: पिछले कुछ महीनों में सेक्सटॉर्शन की घटनाओं में बढ़ौतरी हुई है। कई लोग समाज में बदनामी के डर से ऐसे मामलों की शिकायत पुलिस में करने से बचते हैं। इसका फायदा सेक्सटॉर्शन गिरोह उठाते हैं। मुंबई में एक रेलवे कर्मचारी की सेक्सटॉर्शन से तंग आकर मौत हो गई। उन्होंने माटुंगा में चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को मृतक की जेब से एक नोट मिला। इसके कंटेंट से सेक्सटॉर्शन मामले का खुलासा हुआ। नोट में लिखा गया, ”कुछ दिन पहले मेरी दोस्ती फेसबुक पर कोमल शर्मा नाम की महिला से हुई। इसके बाद उसने ऑनलाइन मेरा अश्लील वीडियो शूट कर लिया। पैसे न देने पर उसने वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी। सबसे पहले मैंने उसे भुगतान किया, लेकिन बाद में मना कर दिया।” सेक्सटॉर्शन पीड़िता की शादी कुछ साल पहले हुई थी। मृत्यु के समय उनकी आयु 36 वर्ष थी। उसके दो बच्चे हैं। उनके परिवार को सेक्सटॉर्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

रेलवे कर्मचारी 9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी पत्नी ने बच्चों की पढ़ाई के बारे में बात करने के लिए उन्हें फोन किया। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि हम बाद में बात करेंगे, अभी काम में व्यस्त हूं। तभी सुबह करीब 4:00 बजे पत्नी के पास पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि पति माटुंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी सायन अस्पताल पहुंची, लेकिन पति की सांसें थम चुकी थीं। उसने सुसाइट नोट में पूरी घटना को सिलसिलेवार तरीके से लिखा है। सभी आरोपियों के नाम और नंबर भी लिखे हैं. दादर जीआरपी ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. उनकी तलाश की जा रही है।

क्या है सेक्सटॉर्शन?

सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले गैंग में कई लोग एक साथ मिलकर काम करते हैं। इनमें महिलाएं और लड़कियां भी होती है। ये लोग ज्यादातर सोशल मीडिया के जरिए अपना शिकार खोजते हैं। जो लोग हाईप्रोफाइल दिखते हैं, उनको गैंग की लड़कियां फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे उनसे संपर्क बढ़ाती है। उसके बाद मोबाइल नंबर लेकर उनसे बातें करने लगती हैं. मौका देखकर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए अश्लील बातचीत भी करती हैं। इस तरह सामने वाला उनकी जाल में फंस जाता है। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाने लगता है। सेक्सटॉर्शन दो शब्दों से मिलकर बना है। ‘सेक्स’ और ‘एक्सटॉर्शन’। यह एक साइबर क्राइम है, जिसका शिकार कोई भी बन सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News4 hours ago

घटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आप

Breaking News4 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठित

Breaking News22 hours ago

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा

Breaking News23 hours ago

पंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETO

Breaking News24 hours ago

पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू