Connect with us

National

‘पेपर लीक कराकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया’, गहलोत सरकार पर बरसे राजनाथ सिंह

Published

on

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि राजस्थान विकास की राह को छोड़कर बर्बादी की राह की ओर बढ़ चला है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही इस राज्य को बर्बादी और तबाही से बचा सकती है। सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पेपर लीक कराकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। राजनाथ ने बुधवार को जिले उदयपुर के खेरवाड़ा और झाड़ोल में सभाओं को संबोधित किया।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘यहा पर आये दिन कहीं ना कहीं हत्या, लूट, तरह तरह के अपराध की घटनाएं होती रहती हैं। मासूम बच्चियों को उठा लेते हैं.. ऐसी कई घटनाएं हुई हैं यहां पर और माताओं एवं बहनों की इज्जत और अस्मत सुरक्षित होनी चाहिए, उसकी कांग्रेस की सरकार को कोई चिंता नहीं है।” उन्होंने कहा कांग्रेस नीत राजस्थान ने पेपर लीक कराकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का मानना है कि जाति पंथ और मजहब के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और राजनीति होनी चाहिए तो इंसाफ और इंसानियत के आधार पर होनी चाहिए।”

महिलाओं पर अत्याचार बढ़े
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में हालात इतने खराब हैं कि सरकार की एक महिला विधायक खुद को असुरक्षित मानती हैं। उन्होंने कहा, ”यदि सत्ताधारी कांग्रेस की विधायक स्वयं असुरक्षित महसूस करती हैं तो आप सब अपने को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे।” सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े और पेपर लीक हुए।

ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं
उन्होंने कहा, ”ऐसी हुकूमत को लानत है जो अपने यहां के माताओं, बहनो, बेटियों की इज्जत, अस्मत की सुरक्षा ना कर सके.. उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।” उन्होंने कहा “गहलोत सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है और अगर कुछ किया है तो सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए किया है। विकास करने के बजाय, ये आपस में लड़ रहे हैं।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab20 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab21 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab21 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान