Connect with us

National

पिता से पैसे ऐंठने के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, क्यूआर कोड भेजकर मांगी फिरौती

Published

on

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 साल के एक युवक ने अपने पिता से पैसे हड़पने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रची. हालांकि, युवक की एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

वसई इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर को उनका बेटा घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि बेटे ने अपने पिता को फोन किया और कहा कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वे उसे मार देंगे. इसके बाद पिता ने वालिव पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और जांच शुरू की गई. पुलिस ने इस अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए चार टीमें बनाईं. टीम वसई, विरार, नालासोपारा में लड़के को ढूंढने में लगी हुई थी. इस बीच, पिता को व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड मिला और 30,000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। यही क्यूआर कोड बेटे की गिरफ्तारी का कारण बना। पुलिस ने इस QR कोड से लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया और उस जगह पहुंच गई जहां लड़का था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

सज्जन कुमार के भोग में भाजपा-कांग्रेस नेताओं का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण और सिखों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा: बलतेज पन्नू

Punjab1 hour ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना : 104 हेल्पलाइन डिस्चार्ज के बाद भी मरीज़ों से सरकार का संपर्क बनाए रखती है

international9 hours ago

सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कॉन्सर्ट, टोरंटो से शुरू होगा वर्ल्ड टूर; 8 देशों में होंगे शो

Punjab9 hours ago

राखी के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मान आज खातों में डालेंगे 3 हजार से 4,500 रुपये

Punjab10 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा: हरजोत सिंह बैंस