Connect with us

National

दिल्ली में अब पार्किंग रेट होगा दोगुना, NDMC ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लिया फैसला

Published

on

नई दिल्लीः दिल्ली में हवा का हाल एक बार फिर बेहाल है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय राजधानी में अब निजी वाहनों के पार्किंग शुल्क की दरों में 100 प्रतिशत यानी दुगनी वृद्धि कर दी गई है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एनडीएमसी का ये बड़ा निर्णय माना जा रहा है। 

एनडीएमसी ने अब निजी वाहनों के लिए पार्किंग चार्ज बढ़ा दिया है। नगर परिषद ने ये निर्णय बढ़ते स्तर के चलते लिया। अब लोगों को पार्किंग के लिए दोगुना चार्ज देना पड़ेगा। यह बढ़ोतरी 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी। एनडीएमसी ने यह फैसला CAQM के दिशानिर्देशों के आधार पर लिया है। 

दावा किया जा रहा है कि पार्किंग चार्ज बढ़ाने से निजी वाहनों के प्रयोग में कमी आएगी , लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेंगे। ऐसे में स्थिति में दिल्ली में मौजूदा प्रदूषण के स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।

एनडीएमसी के नोटिस के मुताबिक पार्किंग शुल्क में लगभग दोगुना बढ़ोतरी की गई है। यह ऑफ या ऑन रोड हर तरह के वाहनों पर 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगा। दिल्ली में पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्णय हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को सुधारने के लिए लिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab17 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab18 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab19 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab19 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान