Connect with us

National

जेल से ‘आप’ सांसद संजय सिंह का देश के नाम पत्र, कहा- ये तीनों सवाल मेरी ईमानदारी का सबूत हैं

Published

on

नेशनल डेस्क: आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जेल से देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है- ‘हमारी जंग जारी रहेगी, मैं हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं, आप भी अपनी आवाज बुलंद कीजिए, जय हिंद।’ आप सांसद संजय सिंह ने अपने इस पत्र में देश के अनेक महापुरुषों के उदाहरण दिये हैं। उन्होंने देशवासियों से तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है- तानाशाह सत्ता के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।

सांसद संजय सिंह ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है. उन्होंने तंज करते हुए लिखा है- आज जो सत्ता के खिलाफ आवाज उठाएगा, वह जेल जाएगा, जो अडानी के भ्रष्टाचार को उजागर करेगा, वह गिरफ्तार किया जाएगा. संजय सिंह ने लिखा कि मोदी जी देश के लिए नहीं दोस्तों के लिए काम कर रहे हैं। वो इंडिया के नहीं अडानी के प्रधानमंत्री हैं। इस चिट्ठी में संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा- सबसे पहले 4 अक्टूबर को उनको ईडी की चिट्ठी मिलती है. उसके बाद 14 घंटे तक लगातार छापेमारी की जाती है. कोई सबूत नहीं मिलता. फिर भी मुझे जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया जाता है।

गिरफ्तारी के लिए झूठा केस बनाया: संजय सिंह

आप के सांसद संजय सिंह ने लिखे पत्र में अपनी गिरफ्तारी को लेकर झूठा केस बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि ईडी ने उनको फंसाने के लिए गलत तरीके से उनका नाम चार्जशीट में डाला। उन्होंने लिखा कि जब मैंने उसके खिलाफ लीगल नोटिस भेजा तो ईडी ने माफी मांग ली। लेकिन उसके बाद दोबारा मुझे फंसाने की साजिश रची गई। संजय सिंह ने लिखा है कि संजय अरोड़ा नाम का जो शख्स FIR में आरोपी है. उसे सरकारी गवाह बनाकर मेरे खिलाफ झूठा केस बनाया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।