Connect with us

National

खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर, दिल्ली आने वाली 9 फ्लाइट डायवर्ट

Published

on

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर शाम मौसम बदल गया है और कई जगह बारिश हुई है। बारिश की वजह से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिल गई है। इससे पहले हवा न चलने और बादल छाए रहने के कारण सुबह वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब थी। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। बारिश होने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली नौ उड़ानों को खराब मौसम के कारण सोमवार शाम अन्य स्थानों पर भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शाम छह बजे से सात बजे के बीच उड़ानों को ‘डायवर्ट ‘ किया गया। अधिकारी ने कहा कि छह उड़ानों को जयपुर, दो को लखनऊ और एक को अहमदाबाद के लिए भेज दिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया की पांच उड़ानों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया। इनमें सिडनी से आ रही एक उड़ान को जयपुर भेज दिया गया।

 आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दिल्ली के कई स्थानों (मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, पालम, लोदी रोड, आईजीआई) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इसके अतिरिक्त, आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, जिंद, पानीपत के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab59 mins ago

पंजाब की उच्च शिक्षा को रोजगार और उद्योग की भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढाला जा रहा है: हरजोत सिंह बैंस

Punjab1 hour ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा

Punjab20 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab23 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab1 day ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश