Connect with us

National

कैप्टन फातिमा वसीम ने रचा इतिहास, सियाचिन ग्लेशियर में तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बनीं

Published

on

सियाचिन ग्लेशियर में सेना की किसी ऑपरेशनल पोस्ट पर पहली बार किसी महिला मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की गई है. कैप्टन फातिमा वसीम को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी पोस्ट 15 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर होगी. सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी. फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने एक वीडियो जारी किया जिसमें फातिमा को सियाचिन बैटल स्कूल में प्रशिक्षण देते हुए दिखाया गया है।

फायर एंड फ्यूरी कोर को आधिकारिक तौर पर 14वीं कोर कहा जाता है। इसका मुख्यालय लेह में है। इसे चीन-पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया गया है। साथ ही यह सियाचिन ग्लेशियर की भी रक्षा करता है। इससे पहले 5 दिसंबर 2023 को सेना ने कहा था कि स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल पहली मेडिकल ऑफिसर बनी हैं. उन्हें सियाचिन की बैटलफ़ीड पर तैनात किया गया है. इसकी ऊंचाई 15,600 फीट है।

आपको बता दें कि सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास करीब 78 किमी में फैला हुआ है. इसके एक तरफ पाकिस्तान है और दूसरी तरफ अक्साई चीन। 1972 के शिमला समझौते में सियाचिन को बेजान और बंजर बताया गया था. हालाँकि, तब भारत और चीन के बीच इसकी सीमा निर्धारित नहीं थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National8 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab17 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान