Connect with us

National

ओडिशा में ट्रक पटलने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे थे मृतकों के शव

Published

on

मलकानगिरि/भुवनेश्वरः ओडिशा के मलकानगिरि जिले में शनिवार को एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने घायलों के लिए मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

सीमेंट से लदा ट्रक मज़दूरों को लेकर चित्रकोंडा से जोडाम्बा जा रहा था
पुलिस ने बताया कि हादसा स्वाभिमान अंचल के हंतलागुडा घाट इलाके में हुआ, जब सीमेंट से लदा ट्रक मज़दूरों को लेकर चित्रकोंडा से जोडाम्बा जा रहा था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि घायलों को जोडाम्बा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाद में चित्रकोंडा में स्थानांतरित कर दिया गया। 

पांच की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
अधिकारी ने कहा, “पांच की मौके पर ही मौत हो गई, एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।” सभी मृतक पड़ोस के नबरंगपुर जिले के कोसागुमुडा इलाके के रहने वाले थे। नबरंगपुर के सांसद रमेश माझी ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। 

एक अन्य दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
एक अन्य दुर्घटना में, नयागढ़ जिले के दासपल्ला इलाके में एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबलाया चौराहे के पास उस समय हुई जब कार छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों को पुरी ले जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज