Connect with us

National

भारत ने UNSC में पाकिस्तान का कश्मीर संबंधी मुद्दा फिर किया खारिज

Published

on

इंटरनेशनल डेस्कः  भारत ने यहां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक के दौरान पाकिस्तान द्वारा दिए गए कश्मीर के ”अनुचित और आदतन” संदर्भ को खारिज किया है। भारत का जवाब सुरक्षा परिषद में ‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने: सामान्य विकास के माध्यम से स्थायी शांति को बढ़ावा देना’ विषय पर खुली बहस में आया। पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम ने अपनी टिप्पणी में कश्मीर का मुद्दा उठाया जिसके बाद चीन की अध्यक्षता में बहस आयोजित की गई।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में दूत आर. मधुसूदन ने सोमवार को कहा, “मेरे देश के खिलाफ एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा पहले की गई अनुचित और आदतन टिप्पणियों को खारिज करने में मुझे कुछ सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा और मैं यहां प्रतिक्रिया देकर उन्हें सम्मानित नहीं करूंगा।” बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय की परवाह किए बिना, पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है लेकिन कोई भी ध्यानाकर्षण हासिल करने में विफल रहता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News11 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News12 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News13 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News15 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News15 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ