Connect with us

Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र का बड़ा तोहफा, Petrol-Diesel की कीमतों में की कटौती

Published

on

Petrol diesel prices cut down

केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. घटी हुई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से देशभर में लागू हो गई हैं। सरकार के इस फैसले के बाद देश के सभी राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के फैसले से पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट में 4 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। इससे पेट्रोल 1.40 रुपये से 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है। इसके साथ ही डीजल 1.34 रुपये से 4.85 रुपये तक सस्ता हो गया है। आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये हो गई है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. इसके साथ ही चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है. देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर से घटकर 87.62 रुपये हो गई है। इसके साथ ही मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये हो गई है. कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 रुपये और डीजल 87.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। आपको बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आप अपने फोन से एसएमएस के जरिए भी हर दिन भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत जान सकते हैं।

Advertisement
Breaking News18 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News19 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News19 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News19 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News19 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप