Connect with us

Lok Sabha Election 2024

Loksabha Elections 2024 की तारीखों का ऐलान, पंजाब में 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे आएंगे

Published

on

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. पंजाब की 13 सीटों, चंडीगढ़ की एक सीट और हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी.

तीन जगहों पर नामांकन 7 मई से शुरू होगा. नामांकन 14 मई तक भरे जा सकेंगे और 17 मई तक नाम वापस किये जा सकेंगे. आज तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो गई. चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 10 मार्च को किया था लेकिन इस बार चुनाव की तारीखों का ऐलान 6 दिन की देरी से किया गया है.

चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. 1.82 करोड़ लोग पहली बार वोट करेंगे. पंजाब में कुल 2,12,71000 मतदाता हैं. 97 करोड़ मतदाता भारत की सरकार चुनेंगे और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता घर बैठे वोट कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि बिना जांचे गलत जानकारी आगे न बढ़ाएं। हम अपनी वेबसाइट पर सही जानकारी प्रदान करेंगे। हम गलत सूचनाओं पर नजर रखेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होगी और जहां भी हमें हिंसा की जानकारी मिलेगी हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

Advertisement
Breaking News18 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News18 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News19 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News19 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News19 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप