Connect with us

Lok Sabha Election 2024

Loksabha Elections 204 : 25 मई को हरियाणा में एक चरण में होगा मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट

Published

on

loksabha election date

National Desk – भारत निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार, चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और एस.एस. संधू उपस्थित थे। लोकसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. वहीं, हरियाणा में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा. हरियाणा में चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे |

युवा मतदाताओं की संख्या 3 लाख से अधिक

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 3 लाख, 63 हजार, 491 है. जिनमें 2 लाख, 43 हजार, 133 पुरुष और 1 लाख, 20 हजार, 339 महिला मतदाता शामिल हैं. हरियाणा चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल के मुताबिक, हरियाणा में कुल 1 करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता इन चुनावों में भाग ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 63 हजार 491 है |

चुनाव आयोग ने करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा कर दी है. छठे चरण में करनाल लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा. बता दें कि करनाल विधानसभा सीट मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं और मनोहर लाल करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

हरियाणा में बीजेपी ने पहले गैर जाट मनोहर लाल खट्टर को सीएम बनाकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला था. वहीं उसके बाद हाल ही में हुई राजनीतिक उठापटक के बाद बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले खट्टर को हटाकर ओबीसी के नायाब सिंह सैनी को बतौर सीएम सूबे की कमान दे दी है. इस उठापटक के बाद बीजेपी अब मनोहरलाल खट्टर को केन्द्र की राजनीति में ले जा रही है. इसके लिए मनोहरलाल खट्टर को करनाल से चुनाव मैदान में उतारा गया है |

उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जेजेपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था| बताया जा रहा है कि जेजेपी हरियाणा में भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार लोकसभा सीटों की मांग कर रही थी|

Advertisement
Blog24 mins ago

हरियााणा के CM नायब सैनी ने जिस युवक को अपने हेलीकॉप्टर में बैठाया, उससे क्या बात की, जानें

Blog3 hours ago

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

Blog4 hours ago

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

Blog5 hours ago

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

Punjab5 hours ago

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?