Connect with us

Jammu & Kashmir

पहलगाम ह/म/ले के बाद जम्मू-कश्मीर टूरिज्म को झटका, हजारों Package रद्द।

Published

on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर जाने वाले पर्यटकों में दहशत का माहौल है। कई लोग जो पहले से यात्रा की योजना बना चुके थे और अग्रिम बुकिंग कराई थी, अब वे अपनी टूर योजनाएं रद्द कर रहे हैं। देशभर में इस हमले को लेकर गहरी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर हर साल सीजन के दौरान लाखों सैलानियों को आकर्षित करते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में हर किसी के मन में सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है।

सिर्फ लखनऊ में ही पिछले 24 घंटों में 500 से अधिक टूर Package रद्द किए जा चुके हैं। इसके साथ ही गुरुवार को 260 से अधिक रेल और फ्लाइट टिकटों की रद्दीकरण की जानकारी सामने आई है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में रद्द किए जाने वाले टूर पैकेज की संख्या 10,000 से भी अधिक हो सकती है।

इस बार जम्मू-कश्मीर के पर्यटन सीजन में बुकिंग का रुझान पहले से अधिक देखा गया था, लेकिन आतंकी घटना के बाद पर्यटकों का भरोसा डगमगा गया है। ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष गुप्ता के मुताबिक, अगले सप्ताह के लिए लगभग सभी टूर पैकेज रद्द किए जा चुके हैं।

लखनऊ से 500 से अधिक Package रद्द कर दिए गए हैं। राज्य भर से लगभग 3,000 Package रद्द करने पड़े हैं। पिछले वर्ष लखनऊ से लगभग 5,000 पर्यटक तथा पूरे राज्य से लगभग 50,000 पर्यटक जम्मू-कश्मीर घूमने आये थे। इस वर्ष कश्मीर में बेहतर होते हालात को देखते हुए पर्यटकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। लखनऊ से करीब 10 हजार और पूरे प्रदेश से करीब एक लाख Package की बुकिंग होने का अनुमान था, लेकिन आतंकी हमले के बाद लोगों ने टूर Package रद्द करना शुरू कर दिया है।

अप्रैल के बाद मई और जून के लिए लखनऊ से 360 टूर पैकेज बुक हुए थे, लेकिन आतंकी हमले के बाद एक ही दिन में 42 पैकेज निरस्त हो गए। लखनऊ से जम्मू जाने वाली ट्रेनों और श्रीनगर जाने वाली उड़ानों में अगले तीन महीनों के लिए 12,000 से अधिक टिकटें अग्रिम रूप से बुक हो चुकी हैं। रेलवे और एयरलाइंस से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी हमले के बाद अकेले बुधवार को 260 रेल और हवाई टिकट रद्द किये गये हैं तथा आने वाले दिनों में रद्दीकरण की संख्या में वृद्धि होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National17 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National19 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा