Connect with us

Himachal Pradesh

शिमला: भट्टाकुफर-ढली बाईपास पर खाई में गिरी कार, चौपाल के 2 युवकों की मौत

Published

on

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक चौपाल उपमंडल के निवासी थे। जानकारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे भट्टाकुफर-ढली बाईपास मार्ग पर कार (एचआर 26सीएन-0854) खाई में जा गिरी, जिसमें 2 युवक सवार थे। यह हादसा भट्टाकुफर-ढली के बीच शिव मंदिर के समीप एक वर्कशॉप के पास पेश आया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रियांशु किमटा पुत्र भूपिंद्र किमटा निवासी चंबी ननहार और ऋतिक डमाल पुत्र बैबी डमाल निवासी बमटा के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है। एएसपी शिमला सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News4 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News4 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News4 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News4 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News4 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप