Connect with us

Himachal Pradesh

कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए किया छल, अपनों पर लुटा रही प्रदेश का खजाना : त्रिलोक कपूर

Published

on

ऊना: हिमाचल प्रदेश के विकास के पहिए पूरी तरह जाम हो चुके हैं। सरकार ने सत्ता पाने के लिए छल किया है और यदि छल न किया होता तो कभी भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में न आती। यह बात ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कही। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार और जयराम ठाकुर की प्रदेश सरकार विकास को बढ़ा रही थी। इसके बाद कांग्रेस ने छल किया और विकास धड़ाम हो गया। व्यवस्था परिवर्तन क्या विकास ठप्प होना है? या संवैधानिक तौर तरीकों से बाहर निकल कर असंवैधानिक तरीके से आगे बढ़ो? आधा दर्जन सीपीएस की नियुक्ति क्यों की? एक तरफ आर्थिक बोझ का रोना रोया जा रहा है, वहीं दूसरी तरह प्रदेश का खजाना अपनों पर लुटाया जा रहा है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि सभी धड़ों को खुश रखने के लिए सरकार काम कर रही है। सलाहकार को भी कैबिनेट का दर्जा दिया गया। इतने छोटे राज्य में सलाहकारों की फौज रखने की क्या मजबूरी है? उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले चम्बा के सलूणी में मनोहर नामक युवक की हत्या कर दी गई। भाजपा नेता इस परिवार के साथ दुख प्रकट करने गए थे लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से न सीएम, न डिप्टी सीएम और न ही कोई मंत्री वहां जाने की हिम्मत कर पाया। जातिवाद की राजनीति कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। चम्बा से लेकर सिरमौर तक पूरा हिमाचल घटनाओं से दहल रहा है और ऐसा प्रशासन कांग्रेस पार्टी का है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab50 mins ago

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab7 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab8 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab8 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं