Connect with us

Himachal Pradesh

करसोग के खनोरा में वन विभाग ने जीप से पकड़ी देवदार की लकड़ी, चालक मौके से फरार

Published

on

करसोग : जिला मंडी के उपमंडल मुख्यालय करसोग के साथ लगती ग्राम पंचायत सनारली के खनोरा गांव में वन विभाग की टीम ने देवदार की अवैध लकड़ी बरामद की है। इस बाबत करसोग पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 तथा वन अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करसोग थाना प्रभारी मोहन जोशी ने की है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात वन विभाग की टीम गश्त पर थी। खनोरा पहुंचने पर टीम ने सामने से आ रही एक पिकअप जीप को जांच के लिए रोका। वन विभाग की टीम ने जीप चालक से जीप में रखे सामान के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए जीप चालक मौके से फरार हो गया।

वन विभाग की टीम ने जब जीप की जांच की तो उससे देवदार की लकड़ी बरामद की गई। पिकअप जीप से देवदार की 36 कड़िया बरामद की गईं। इसकी सूचना करसोग पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही करसोग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू की। करसोग पुलिस ने पिकअप जीप (एचपी 30-6020) व देवदार की लकड़ी को कब्जे में लेकर वन महकमे के सुपुर्द कर दिया है। जीप से बरामद लकड़ी की कीमत तकरीबन 55 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हुए जीप चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं वन महकमे की टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि लकड़ी कौन से जंगल से काटी गई है तथा इसे कहां ठिकाने लगाया जाना था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?