Connect with us

Himachal Pradesh

अब एक करोड़ 14 लाख रुपए से ही बनेंगे नए पंचायत भवन

Published

on

हमीरपुर : अब ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों का निर्माण एक करोड़ 14 लाख रुपए की धनराशि से होगा। जिन पंचायतों में पंचायत भवनों के लिए 33 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है परंतु टैंडर अवार्ड नहीं हुआ है, उन पंचायतों के लिए राशि रिवाइज होगी। ऐसी पंचायतों को भी 1 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि ही मिलेगी। पंचायतों में एक छत तले ही सभी सामुदायिक भवन व अन्य सभी कार्यालय हों, ऐसा प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। बता दें कि जिला हमीरपुर में कुल 248 ग्राम पंचायतें हैं। जानकारी के अनुसार जिले में 15 ग्राम पंचायतों को पंचायत भवन बनाने के लिए पैसा स्वीकृत हुआ है, जिनमें पटेरा पंचायत को 20 लाख, पलपल को 22 लाख, जीहण, चौकी कनकरी, भगेटू व डूहक को 31-31 लाख, बडैहर, लड-कडियार व भरनांग को 30-30 लाख तथा डबरेहड़ा, पुरली, मनिहाल, लझियानी, कोहडरा व बरध्याड़ को 11-11 लाख रुपए की पहली किस्त जारी हो चुकी है।

जमीन फाइनल होते ही इन पंचायतों को भी मिलेगा बजट
नाहलवीं, दैण, जनैहण व रोहिण पंचायतों में पंचायत भवन के लिए भूमि फाइनल नहीं हुई है, जिस कारण इन पंचायतों के लिए धनराशि जारी नहीं हुई है।

105 पंचायतों में कॉमन सर्विस सैंटर भी शुरू
ग्रामीण जनता के लिए सुखद पहलू यह भी है कि पंचायत भवनों में अब कॉमन सर्विस सैंटर की सुविधा भी मिलेगी। जिले की 248 पंचायतों में से 105 पंचायतों में यह सुविधा शुरू कर दी है। जबकि 19 पंचायतों में कार्य शुरू किया जा रहा है।

15 पंचायतों में चला है पंचायत भवनों का कार्य : डी.पी.ओ.
जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर शशि बाला ने कहा कि जिले की 15 पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है, जिनमें से कुछ पंचायतों में निर्माण कार्य भी शुरू भी हो गया है। पहले 33 लाख रुपए मिलते थे। अब 1 करोड़ 14 लाख रुपए मिल रहे हैं। जिन पंचायतों को 33 लाख रुपए मिले हैं तथा टैंडर अवार्ड नहीं हुए हैं, ऐसी पंचायतों को भी 1 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि मिलेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

Punjab1 day ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 day ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab1 day ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab1 day ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की