Connect with us

Haryana

Panipat: दो साल बाद ससुराल लौटी महिला से फिर मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Published

on

दो साल पहले मारपीट कर ससुराल से निकाली गई हरियाणा के Panipat जिले के इसराना क्षेत्र की एक महिला दो साल बाद जब अपने ससुराल लौटी, तो उसके ससुराल वालों ने फिर से उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि महिला के पति आज़ाद, जेठ आनंद, जेठानी सीमा और देवर अजय ने मिलकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़िता ने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, महिला और उसकी दो साल की बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। न्याय की उम्मीद में महिला ने डीएसपी पानीपत कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।

गांव बांध की रहने वाली महिला एकता रानी ने डीएसपी को दी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि लगभग दो साल पहले उसकी बेटी का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के एक महीने बाद ही ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मजबूरी में वह अपने पिता के घर चली गई। उसके पिता ने समझौता करवाने की बहुत कोशिश की, और ससुराल वाले मान भी गए। इसके बाद वह दो साल बाद अपने ससुराल, गांव बांध वापस आई। लेकिन वापसी के बाद ससुरालवालों ने उसके साथ फिर से मारपीट की।

15 दिनों से नहीं हुई सुनवाई

महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ और जेठानी ने उसके सिर पर डंडा मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जब उसने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, तो लगभग 15 दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि उसका देवर प्रॉपर्टी का काम करता है और हमेशा अपने पास बंदूक रखता है। वह बंदूक दिखाकर डराता है और समझौता करने का दबाव डालता है। उसने धमकी दी कि अगर समझौता नहीं किया तो जान से मार देगा।

डीएसपी ने महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इसराना थाने को निर्देश दिया है कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab44 minutes ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab53 minutes ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab59 minutes ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab2 hours ago

साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की