Connect with us

Haryana

Haryana में शीतकालीन अवकाश की घोषणा, 1 से 15 जनवरी तक स्कूल बंद

Published

on

Haryana में बढ़ती सर्दी को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की है। 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश राज्य में सभी सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

बोर्ड परीक्षा वाले छात्रों के लिए अलग निर्देश

सरकार ने स्पष्ट किया है कि दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनज़र, छात्रों को प्रैक्टिकल कार्य के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। यह शेड्यूल बोर्ड के नियमों के अनुसार तय किया जाएगा।

16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे

16 जनवरी से स्कूल दोबारा खुलेंगे। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि स्कूलों का समय वही रहेगा या ठंड को देखते हुए समय में बदलाव किया जाएगा।

हरियाणा में सर्दी का प्रकोप

Haryana में सर्दी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

नारनौल: 4.5°C

सिरसा: 5°C

करनाल: 5.5°C

अंबाला: 7.6°C

हिसार: 6.9°C

गुरुग्राम: 8.8°C

राजस्थान में भी छुट्टियों का ऐलान

Haryana से पहले राजस्थान सरकार ने भी कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की थी। वहां 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

सख्ती का आदेश

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Haryana और राजस्थान दोनों राज्यों में सर्दी के चलते बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हरियाणा में 31 दिसंबर के बाद स्कूल 16 जनवरी को दोबारा खुलेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ