Connect with us

Haryana

Haryana में मौसम का मिजाज बदलने के आसार, बारिश की संभावना बनी

Published

on

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से इस बार ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, Haryana के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। 24 जनवरी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में और बदलाव आ सकता है।

बुधवार रात फरीदाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से मौसम बदलने की चेतावनी दी थी, हालांकि 23 जनवरी को अधिकांश जिलों में धूप निकली। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय हो रहा है, जो कमजोर स्थिति में है। इसके बावजूद, यह ठंड बढ़ाने और शीतलहर के साथ कोहरे और कोल्ड डे का कारण बन सकता है।

जनवरी के इस महीने में अब तक तीन पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय हो चुके हैं। इनमें से दो पश्चिमी विक्षोभ कमजोर थे, जिसके कारण बारिश हुई। हालांकि, जनवरी में अब तक हरियाणा में 49 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के प्रमुख गेहूं उत्पादक जिलों जैसे कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन जिलों में और बारिश हो सकती है। वहीं, सिरसा और नूंह जिलों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जहां बारिश औसत से 339 प्रतिशत अधिक रही है। कुल मिलाकर, पूरे हरियाणा में बारिश औसत से 49 प्रतिशत ज्यादा हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News18 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News21 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News21 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ