Connect with us

Haryana

एग्जाम देने जा रहे लड़कों की कार ट्रॉली से टकराई, Car में लगी भयानक आग

Published

on

हरियाणा के कुरूक्षेत्र के पिहोवा में नेशनल हाईवे-152डी पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया| यहां स्विफ्ट Car एक ट्रक से टकरा गई और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई| कार में सवार एक शख्स घायल हो गया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है| स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है|

घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, झज्जर के गांव मंजपुरा का आशीष और उसके 3 दोस्त स्विफ्ट कार में सवार होकर परीक्षा देने हिमाचल प्रदेश जा रहे थे।

रात करीब 11 बजे एनएच 152डी पर गांव मुर्तजापुर के पास उनकी कार एक ट्रक के पीछे से टकरा गई, जिससे उनकी कार में आग लग गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार तीन लोग जिंदा जल गए, जबकि चौथा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया| सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक आशीष अभी बयान देने की हालत में नहीं है। आशीष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि 3 युवक अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं।

जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि गाड़ी में 4 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई है| एक घायल व्यक्ति का कुरूक्षेत्र के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है| उन्होंने बताया कि कार झज्जर से चंडीगढ़ जा रही थी| फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News22 minutes ago

जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल

Breaking News25 minutes ago

अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Breaking News18 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित

Breaking News18 hours ago

“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की

Breaking News19 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप