Connect with us

Haryana

Hisar: तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से सब इंस्पेक्टर की मौत, पत्नी घायल

Published

on

हरियाणा के Hisar में बड़ा हादसा हुआ है | जहां मिर्जापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान हरियाणा पुलिस के 43 वर्षीय सब इंस्पेक्टर कुलदीप की मौत हो गई। उनकी पत्नी सुरेश कुमारी का इलाज अब भी जारी है।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, कुलदीप, मिर्जापुर गांव के निवासी थे और हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। कुलदीप की ड्यूटी गुड़गांव में थी, और वह 9 दिसंबर से छुट्टी पर गांव आए हुए थे। सोमवार को वह अपनी पत्नी सुरेश कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से हिसार गए थे। देर शाम, जब वे वापस गांव लौट रहे थे, तो मिर्जापुर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के सदस्य उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है।

मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की