Connect with us

Haryana

“हमारी कुश्ती को बचा लीजिए” Sakshi Malik ने पीएम मोदी से मांगी मदद !

Published

on

पहलवान Sakshi Malik को फिर से डरावने संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से बृज भूषण शरण सिंह नाम के एक व्यक्ति से जुड़े कुछ लोग उन्हें धमका रहे हैं। वे कह रहे हैं कि वह उत्तर रेलवे के लिए बच्चों की भर्ती का काम संभालती हैं और अगर उन्होंने कुछ गलत किया तो वे उन्हें दोषी ठहराएंगे।

Sakshi Malik ने रेसलिंग का भविष्य बचाने के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई। कहा- सर, मुझे उन धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा आपसे निवेदन है कि आप हमारी कुश्ती को बचाएं।

Sakshi Malik ने आगे कहा- कोर्ट के आदेश के बावजूद रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI )देश में कुश्ती खेल का कामकाज देख रही है। साथ ही उन्हें यह भी कहा- उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने की धमकी दी गई है।

साक्षी ने कहा- प्रधानमंत्री जी और खेल मंत्री जी नमस्कार…। पिछले साल रेसलिंग फेडरेशन के चुनाव हुए, उससे अगले ही दिन बृजभूषण की दादा गिरी और दबदबे को आपने और पूरे देश ने देखा। जिससे दुखी होकर और परेशान होकर मुझे कुश्ती को त्यागना पड़ा। इसके बाद सरकार ने फेडरेशन को सस्पेंड कर दिया। हालांकि फेडरेशन ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।

इसके बाद कोर्ट ने कहा कि सरकार द्वारा बैन लगाने के बाद फेडरेशन कैसे काम देख सकती है। हाईकोर्ट ने रोक लगाई। डब्ल्यूएफआई ने एक भी आदेश नहीं माना। जब कोर्ट ने दोबारा फटकार लगाई तो फिर फेडरेशन ने बच्चों को आगे कर दिया।

साक्षी ने कहा- मैं उन बच्चों की मजबूरी समझ सकती हूं। उनके आगे पूरा करियर है और वह करियर फेडरेशन के हाथों में है। सर (पीएम) अगर आपको लगता है कि बृजभूषण के दबदबे वाली फेडरेशन के हाथों में बच्चियों का भविष्य सुरक्षित है तो आप सस्पेंशन हटा दीजिए। नहीं तो इसका परमानेंट इलाज ढूंढिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab3 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab3 hours ago

साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की