Connect with us

Haryana

Gurugram में रेव पार्टी पर रेड , एक पुलिसकर्मी का तोड़ा हाथ, 3 विदेशी गिरफ्तार

Published

on

Gurugram: सेक्टर-67 एरिया के क्लब में शराब पार्टी के दौरान नशीले पदार्थ और ड्रग्स प्रयोग होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची। वहां नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका मूल के 6-7 लोगों ने टीम पर हमला किया । बचाव के लिए सेक्टर-65 थाने से भी टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह 3 आरोपियों को काबू किया गया, जिसमें एक महिला है। बाकी लोग भाग निकले। फरार आरोपियों में दो नाइजीरियाई नागरिकों के पास ड्रग्स होने का अंदेशा है, जो यहां सप्लाई करने आए थे। मारपीट में एक पुलिसकर्मी का हाथ टूट गया जबकि दो अन्य को भी चोट लगी है।

नशीले पदार्थ और ड्रग्स होने का अंदेशा

सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच की टीम को सोमवार रात सूचना मिली कि सेक्टर-67 के फ्लाइंग-7 क्लब में कुछ विदेशी नागरिक नशीले पदार्थ का प्रयोग कर रहे हैं। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। यहां कई विदेशी नागरिक दिखे , मौके पर पुलिस टीम।
इनकी तलाशी लेने लगी तो इनमें से 6-7 लोगों के एक ग्रुप ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपी लात-घूसे चलाने लगे और वहां रखे सामान उठाकर मारने लगे। इस पर सेक्टर-65 थाना पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-65 थाने से टीम मौके पर पहुंची। तीन विदेशी नागरिकों को काबू किया गया, जिसमें एक महिला भी है। अन्य आरोपी भाग गए। भागने वालों में से दो विदेशी नाइजीरिया मूल के नागरिकों के पास अवैध नशीले पदार्थ और ड्रग्स होने का अंदेशा है।

नाइजीरिया की महिला काबू में

महिला की पहचान नाइजीरिया मूल की अलीमा मुस्तफा के तौर पर हुई, जो दिल्ली के चंदर विहार में रहती है। दो अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान साउथ अफ्रीका के मूल निवासी माइकोलब और कमारा वेरफले के तौर पर हुई। दोनों छतरपुर एरिया में रहते हैं। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि विदेशी नागरिकों का गिरोह लगभग 30 लोगों की पार्टी में अवैध नशीले पदार्थ व ड्रग्स सप्लाई करने आया था। इसी गिरोह को पकड़ने के लिए टीम मौके पर गई थी। दो आरोपी जिनके पास ड्रग्स थे, वे भाग गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News2 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public2 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News6 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public6 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public7 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल