Connect with us

Haryana

अम्बाला पुलिस :सरकारी संपत्ति को हुए नुक्सान की भरपाई आंदोलनकारियों से की जाएगी

Published

on

किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. हरियाणा पुलिस की ओर से किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. नेताओं को हिरासत में लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है. हरियाणा पुलिस ने किसानों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है।

बता दें कि 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनजर शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश किसानों द्वारा की जा रही है. खबर है कि हरियाणा पुलिस बैरिकेड तोड़ने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी. अंबाला पुलिस ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि आए दिन पुलिस प्रशासन पर पथराव और दंगा कर कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की जा रही है और इस दौरान सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है.

आंदोलनकारियों द्वारा सरकारी और निजी संपत्ति को पहुंचाये गये नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आपको बता दें कि प्रशासन ने पहले ही कहा था कि इस आंदोलन के दौरान अगर किसानों ने किसी भी सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो उनकी संपत्ति और बैंक खाते जब्त कर लिए जाएंगे और मुआवजा दिया जाएगा. इसके लिए अंबाला पुलिस की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab36 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab45 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab56 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह