Connect with us

Haryana

Panipat में पुलिस पीसीआर ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

Panipat जिले में एचकेआरएन के तहत पुलिस पीसीआर के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक, जो अपनी महिला मित्र के साथ एक होटल में था, अचानक सीने में दर्द महसूस करने के बाद वहीं बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुधीर शर्मा के रूप में हुई है, जो आरके पुरम कॉलोनी का निवासी था और पानीपत पुलिस लाइन में MT विभाग में तैनात था। वह हाल ही में पीसीआर पर ड्राइवर के रूप में कार्यरत था।

रविवार को सुधीर अपनी महिला मित्र से मिलने होटल गया था, जहां अचानक उसे सीने में दर्द हुआ और उसने दम तोड़ दिया। महिला मित्र घबराई हुई थी, उसने होटल कर्मचारियों को सूचित किया, जिन्होंने एम्बुलेंस के लिए सिविल अस्पताल को कॉल किया। महिला मित्र ने किसी तरह उसे प्राइवेट वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अब मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की