Connect with us

Haryana

Kaithal में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते पकडे गए कानूनगो और मिडिएटर गिरफ्तार, 20 लाख पहले ही ले चुके थे

Published

on

हरियाणा के Kaithal जिले में विजिलेंस टीम ने एक कानूनगो और एक मीडिएटर को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सेक्टर 18 में एक्वायर्ड ज़मीन को रिलीज़ करने के बदले उन्होंने 30 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पहले ही 20 लाख रुपये दे दिए थे और आज शेष 5 लाख रुपये लेते हुए क़ानूनगो करमवीर को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि राजकुमार नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी ज़मीन सेक्टर 18 में एक्वायर्ड थी, और कानूनगो करमवीर और मीडिएटर चरण सिंह ने उसे बताया कि वे उसकी ज़मीन रिलीज़ करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए उसे पैसे देने होंगे। आरोपियों ने पहले 20 लाख रुपये ले लिए थे और शेष 5 लाख रुपये मंगलवार को लेते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

क़ानूनगो करमवीर लैंड एक्यूजेशन डिपार्टमेंट, पंचकूला में कार्यरत है। यह घटना यह सवाल उठाती है कि इन अधिकारियों को अच्छी खासी सैलरी मिलने के बावजूद उन्होंने रिश्वत क्यों ली। राजस्व विभाग को अक्सर भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है, और पटवारी व कानूनगो जैसी उच्च रैंक के अधिकारी आए दिन रिश्वत लेते पकड़े जाते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News2 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public2 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News6 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public6 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public6 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल