Connect with us

Haryana

बढ़ती ठंड और प्रदूषण के चलते Gurugram में मरीजों की संख्या में इजाफा

Published

on

हरियाणा में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है, और सुबह व रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। बीते दिन राज्य में सबसे ठंडा जिला हिसार रहा, जहां तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, Gurugram सबसे गर्म जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक है, जहां शुक्रवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 302 दर्ज किया गया, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है।

मौसम का पूर्वानुमान:
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 दिसंबर तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट होगी और सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगा। 30 नवंबर की रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड और बढ़ने की संभावना है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में कम ठंड पड़ सकती है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI):
Gurugram के अलावा कई अन्य जिलों में भी AQI खराब स्थिति में है।

Gurugram: 302 (बेहद खराब)

सिरसा: 288

सोनीपत: 287

बहादुरगढ़: 280

भिवानी: 283

चरखी दादरी: 230

जींद: 259

वहीं, पलवल में AQI 83 दर्ज किया गया, जो “अच्छा” श्रेणी में आता है। अन्य जिलों में, अंबाला (154), फरीदाबाद (161), फतेहाबाद (172), और करनाल (129) का AQI मध्यम श्रेणी में रहा।

प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव:
Gurugram में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ रही हैं। विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। निमोनिया, खांसी-जुकाम, और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें बढ़ गई हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab43 minutes ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab52 minutes ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab59 minutes ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab2 hours ago

साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की