Connect with us

Haryana

Haryana में बिजली कर्मियों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज।

Published

on

Haryana। Haryana के जींद जिला से बिजली कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है जहां उचाना थाना पुलिस गांव नचार खेड़ा में बिजली चोरी के सिलसिले में पहुंची तो बिजली निगम टीम के साथ लोगों ने मारपीट की। दो लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिजली निगम उचाना के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि मंगलवार को बिजली चोरी के सिलसिले में बिजली निगम की टीम गांव नचारखेड़ा गई थी। वहीं गांव का संदीप उनसे उलझ गया और उसने फोन कर अन्य ग्रामीणों को बुला लिया व् मारपीट शुरू कर दी। जिसके चलते बिजलीकर्मियों को चोटें आई। बुधवार को उचाना थाना पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर संदीप , होशियारा को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement