Connect with us

Haryana

Haryana शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी सेक्टरों में समस्याओं के समाधान को लेकर परेशान , नहीं हो रहा समाधान ?

Published

on

पानीपत। Haryana शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी सेक्टरों में समस्याओं के समाधान को लेकर केवल बैठकों तक सिमटकर रह गए हैं। जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक अधिकारियों की कई बैठकें हो चुकी हैं।

16 जनवरी को रोहतक में आखिरी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें 31 जनवरी तक समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया गया था। सेक्टर वासियों ने उनकी अनदेखी को लेकर चिंता व्यक्त की है और एचएसवीपी को 3 मार्च तक की समय सीमा दी है।

संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि सेक्टरवासियों को मूलभूत सुविधा पाने के लिए कई दिनों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कोई समाधान न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है । 16 जनवरी को रोहतक में अधिकारियों ने बैठक के लिए बुलाया और वार्ता की। इसके अलावा उन्होंने 31 जनवरी तक मामले को लेकर कार्रवाई करने की बात कही। हालाँकि अभी तक कोई समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इन सब को देखते हुए संयोजक बलजीत सिंह और व अन्य सदस्यों ने मिलकर फैसला लिया है कि कोई कार्रवाई नहीं होने से उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। बैठक में फैसला लिया गया कि तीन मार्च तक यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पांच मार्च को सेक्टर-18 स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग