Connect with us

Haryana

Haryana: PM आवास योजना शहरी 2.0 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन।

Published

on

रेवाड़ी। PM आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जरूरतमंद नागरिकों को आवास प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सिलसिले में डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

पात्र नागरिक इस योजना का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और अन्य जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, आवेदन करने के लिए आप कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का भी सहारा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय नगर परिषद कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

मिलेंगे सस्ते और किफायती घर

सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है। डीसी ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी योजना के पात्र लोगों को जोड़ते हुए उन्हें आशियाना प्रदान करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

क्या कहना है डीसी का

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News3 minutes ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News7 minutes ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News11 minutes ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप

Breaking News18 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public18 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा