Connect with us

Haryana

यमुनानगर: Radaur में गैंगवार, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Published

on

हरियाणा के यमुनानगर जिले के कस्बा Radaur के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में गैंगवार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एक युवक जान बचाकर अस्पताल में घुसा, लेकिन बदमाशों ने वहां भी घुसकर उसे गोली मारी।

घटना गुरुवार सुबह की है, जब पंकज, वीरेंद्र और अर्जुन अपनी बोलेरो कार में सवार होकर द पावर जिम पहुंचे थे। जैसे ही ये लोग जिम से बाहर निकले, बाइक सवार 5 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए पंकज, अर्जुन और वीरेंद्र भागने लगे, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते रहे और गोलियां चलाते रहे। एक युवक भागकर नजदीकी अस्पताल में घुस गया, जहां बदमाशों ने अस्पताल में भी गोलीबारी की।

गौरतलब है कि घटनास्थल के पास ही पुलिस चौकी थी, लेकिन पुलिस को वहां पहुंचने में देर हो गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर बाइकों पर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों मृतकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां वीरेंद्र और पंकज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, और कोई भी हमलावरों के बारे में जानकारी देने को तैयार नहीं है। हालांकि, कुछ लोग यह चर्चा कर रहे थे कि जेल में बैठे गैंगस्टरों ने शराब के ठेके को लेकर धमकी दी थी, और यह हमला उसी से संबंधित हो सकता है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें हमलावरों की पहचान हो रही है।

यमुनानगर के एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि जिम के बाहर 4-5 लोगों ने फायरिंग की थी। एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो युवकों की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National13 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab21 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab22 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान