Connect with us

Haryana

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जींद से Prayagraj के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू।

Published

on

जींद: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जींद से Prayagraj के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा की शुरूात की गई है। ये बस बुधवार दोपहर 12 बजे जींद से Prayagraj के लिए रवाना होगी। बस में जींद से Prayagraj का किराया 1124 रुपये होगा। इसकी जानकारी हरियाणा रोडवेज जींद के महाप्रबंधक राहुल जैन ने दी है।

महाकुंभ समापन तक चलेगी बसः महाप्रबंधक

हरियाणा रोडवेज जींद के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि लोगों की आस्था को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा रोडवेज जींद की ओर से जींद से Prayagraj के लिए बस सेवा शुरू की गई है। जैन ने बताया कि महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की मांग के अनुरूप बुधवार यानी 5 फरवरी से 26 फरवरी मेला समापन तक प्रतिदिन हरियाणा रोडवेज जींद से बस चलाई जाएगी।

बस की टाइमिंग

Prayagraj में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए विभाग की ओर से शुरू की गई यह बस सेवा बुधवार को जींद बस अड्डे से दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जो दिल्ली, मथुरा, आगरा, कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे प्रयागराज पंहुचेगी। इसी प्रकार Prayagraj से प्रतिदिन सायं साढ़े 4 बजे जींद के लिए चलेगी जो अगले दिन लगभग साढ़े 9 बजे जींद बस स्टैंड पंहुचेगी। उन्होंने बताया कि जींद बस स्टेंड से Prayagraj की दूरी लगभग 867 किलोमीटर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की