Connect with us

Haryana

हरियाणा: Rohtak के किलोई गांव में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, फाइनेंसर की मौत

Published

on

हरियाणा के Rohtak जिले के किलोई गांव में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में बड़ा हादसा हो गया। काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने बारात में मौजूद लोगों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में झज्जर के डीघल गांव निवासी फाइनेंसर मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत को सात से आठ गोलियां लगीं।

घटना में एक अन्य व्यक्ति, बालम गांव के निवासी मनदीप, भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, इस हमले में कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग का नाम सामने आ रहा है।

शादी समारोह के दौरान हुआ हमला
शुक्रवार रात Rohatk के किलोई गांव में शादी समारोह चल रहा था। जब बारात समारोह स्थल पर पहुंची, तो मंजीत और मनदीप मैरिज पैलेस के बगीचे के बाहर खड़े थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हथियारबंद बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

एक दर्जन राउंड चली गोलियां
हमले में करीब एक दर्जन गोलियां चलाई गईं, जिसमें मंजीत को 7-8 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मनदीप भी गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मंजीत फाइनेंस का काम करता था और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में सेवाएं दे चुका था। पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग की गतिविधियों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग