Connect with us

Haryana

Gurugram में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, युवक की हुई मौत

Published

on

हरियाणा के Gurugram के पटौदी इलाके के जाटौली गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण LED टीवी फटने से घर में आग लग गई। इस घटना में 55 वर्षीय सतबीर गंभीर रूप से झुलस गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Table of Contents

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना कल देर शाम की है। सतबीर वार्ड नंबर-12 में अपने दो बेटों के साथ रहते थे। दो साल पहले लकवे के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। हादसे के समय सतबीर घर में अकेले थे। एक बेटा नौकरी पर गया हुआ था और दूसरा खाना खिलाने के बाद दवाई लेने बाहर गया था।

हादसे का कारण

घर में अचानक LED टीवी फट गई, जिससे आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

पड़ोसियों की तत्परता

घटना के दौरान जब घर से धुआं उठता देखा, तो पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाया। सतबीर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab5 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab5 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं