Connect with us

Haryana

Haryana के रोहतक में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल।

Published

on

पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, वहीं बाइक गिरने से दूसरे के पैर में फ्रेक्चर आ गया है। दोनों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने वाले बदमाश का नाम नवीन और दूसरे का नाम नीरज है।

Haryana के रोहतक से एक गंभीर मामला सामने आया है , पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह चार बजे मुठभेड़ हो गई उसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। सीआईए एक पुलिस ने गुप्त सूचना पर नई अनाज मंडी के पास बालचंद चौक पर बदमाशों का पीछा किया। उसी दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे की बाइक गिरने से पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को पीजीआई में भर्ती किया गया है। गोली लगने वाले बदमाश का नाम नवीन और बाइक गिरने वाले का नाम नीरज है। दोनों अपराधी रोहतक शहर के निवासी हैं। यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अनाज मंडी के पास हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह सीआईए 1 टीम को सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक पर बालंद चौक के पास किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। इसके बाद सीआईए 1 के प्रभारी कुलदीप कादियान अपनी टीम के साथ बालंद चौक पहुंचे। कुछ देर बाद, बाइक पर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा किया और अनाज मंडी के पास जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस दोनों बदमाशों के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab18 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab19 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab19 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश