Connect with us

Haryana

गाय और प्राकृतिक खेती पर Haryana के कृषि मंत्री का विवादित बयान

Published

on

Haryana के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने हिसार की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एचएयू) में किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में एक अनोखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में परमाणु बम का खतरा है, लेकिन इससे बचाव के लिए गाय अहम भूमिका निभा सकती है। मंत्री ने दावा किया कि कच्चे मकान को गाय के गोबर से लीपने से न केवल परमाणु शक्ति से सुरक्षा मिलेगी, बल्कि बीमारियों से भी बचाव होगा।

गाय के गुणों पर जोर:
मंत्री ने कहा कि पहले के जमाने में घरों और चूल्हों को गाय के गोबर से लीपा जाता था, क्योंकि उसमें खास गुण होते हैं, जो भैंस के गोबर में नहीं पाए जाते। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भैंस के दो बछड़े साथ नहीं बैठ सकते, लेकिन गाय के दस बछड़े भी मिलकर बैठ सकते हैं। इससे यह साफ होता है कि फर्क दूध में हो या नस्ल में, गाय के गुण विशेष हैं।

देसी गाय को अपनाने की अपील:
कृषि मंत्री ने देसी गाय को अपनाने की सलाह दी और कहा कि काली गाय के दूध में उतने गुण नहीं होते। उन्होंने देसी गाय के दूध और गोबर से खेती को फायदेमंद बताया। मंत्री ने किसानों को देसी गाय की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि इससे खेतों की उपजाऊ क्षमता बनी रहती है।

दूसरे देशों की नकल पर टिप्पणी:
श्याम सिंह राणा ने विदेश जाने की प्रवृत्ति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमें दूसरे देशों की नकल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका का कोई खास इतिहास नहीं है, जबकि भारत के पास सतयुग, द्वापर और त्रेता युग का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने भारत को महान बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के “विश्व गुरु” बनने के सपने को पूरा करने की बात कही।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:
कृषि मंत्री ने दादरी के मिर्चपुर गांव में प्राकृतिक खेती केंद्र का दौरा किया और बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए मंडियों में अलग स्थान तय किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने की बात भी कही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की